भरतपुर। राधा कृष्ण गौ सेवा समिति, तिलक नगर की ओर से भरतपुर के शेर सिंह नगर स्थित राधा रमन बिहारी गौशाला में 55 मन भूसा 31,800 रुपये की लागत से डलवाया गया। वहीं, काली की बगीची स्थित गौशाला में 10 मन हरी कुट्टी 2,200 रुपये में पहुंचाई गई। समिति के अनुसार, दानदाताओं के सहयोग से अब तक चारा एवं दवाओं पर कुल 48 लाख 19 हजार 907 रुपये खर्च कर गोसेवा की जा चुकी है। समिति ने बताया कि गोवंश के लिए नियमित चारा आपूर्ति और आवश्यक उपचार सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस दौरान शिवकांत शर्मा और गोविंद सिंह चौधरी मौजूद रहे।