भास्कर न्यूज | बाड़मेर डोला डूंगरी ढाणी बाजार स्थित मां सच्चियाय मंदिर में मां सच्चियाय स्वर्ण जयंती एवं प्रतिष्ठा महोत्सव 8 से 12 फरवरी तक होगा। आयोजन पांच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। महोत्सव का पोस्टर मंदिर प्रांगण में विमोचित किया गया। मीडिया संयोजक नरेन्द्र श्रीश्रीमाल विनय के मुताबिक 8 फरवरी को सुबह 7 बजे अठारह अभिषेक होगा। 9 को सुबह 7 बजे महापूजन, हवन होगा। दोपहर 2 बजे कथा सांझी होगी। 10 फरवरी को सुबह 8 बजे विष्णु-रुद्र यज्ञ होगा। 8, 9, 10 फरवरी को रात 8 बजे भक्ति संध्या रखी गई है। मां सच्चियाय युवा परिषद के सदस्य संजय वडेरा ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 8 बजे वर्षगांठ का आयोजन होगा। शोभायात्रा निकलेगी। रात 8 बजे रात्रि जागरण होगा। 12 फरवरी को शिव परिवार, बाबा रामदेव, पद्मावती, सरस्वती माता की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।