कस्बे के तेजाजी डांडा स्थित 132 केवी जीएसएस पर मुख्य बस बार की मरम्मत के चलते कस्बे सहित यहां से निकल रहे सभी फीडरों की बिजली सप्लाई 3 घंटे बंद रहेगी। एईएन हेमंत गोयल ने बताया कि कल 132 केवी जीएसएस पर मुख्य बस बार का मेंटेनेंस प्रस्तावित है। इसके चलते इस जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर किशनगंज, जलवाड़ा, छत्रगंज, रेलावन, मोहन बमौरी प्रभावित रहेंगे। इनसे जुड़े 33 केवी जीएसएस रेलावन, सदाफल, बृजनगर, जलवाड़ा, छत्रगंज, बजरंगगढ़, रानीबड़ौद से निकलने वाले सभी फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।