हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3890 नशीली टेबलेट और 535 कैप्सूल बरामद किए हैं। जब्त दवाओं में टैपेंटाडोल, प्रेगाबलिन और ब्यूप्रेनोर्फिन-नालोक्सोन जैसी दवाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है। गश्त के दौरान युवक पर पड़ा पुलिस का ध्यान पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम तलवाड़ा झील थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। शाम करीब 4 बजे सिकलीगर मोहल्ला, वार्ड नंबर 4 में गश्त के दौरान पुलिस ने सचिन सिंह (26) पुत्र सुखदेव सिंह सिकलीगर, निवासी वार्ड नंबर 4, तलवाड़ा झील को रोककर पूछताछ की। तलाशी में अलग-अलग तरह की दवाएं मिलीं तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ब्यूप्रेनोर्फिन एंड नालोक्सोन सबलिंगुअल टेबलेट्स आईपी बसैट-प्लस की 40 टेबलेट मिलीं। इसके अलावा टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड 100 एमजी की 3850 टेबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रेगाबलिन 300 एमजी सिग्नोर कैप्सूल के 375 कैप्सूल और प्रेगाबालिन 300 एमजी न्यूरो-300 के 160 कैप्सूल भी जब्त किए। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आरोपी सचिन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच टिब्बी थाना के उप निरीक्षक प्रमोद सिंह को सौंपी गई है। अब पुलिस आरोपी से इन नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।