छीपाबड़ौद के हरनावदा जागीर लहसुन मंडी में ऊटी लहसुन 24,800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में कुल 2,764 क्विंटल लहसुन की आवक दर्ज की गई। मंडी के पदाधिकारियों ने बताया कि उच्च गुणवत्ता का फुल गोला लहसुन 17,805 रुपए से लेकर 24,600-24,800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। वहीं मध्यम क्वालिटी का लहसुन 11,315 रुपए से लेकर 16,605-17,005 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। छोटे लहसुन के भाव 8,800 रुपए से लेकर 10,705-10,910 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। देशी लहसुन 6,500 रुपए से लेकर 18,600-20,000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में कुल 1,043 ट्रैक्टर और ढेरों की नीलामी हुई।