राजसमंद नगर परिषद की ओर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शोभायात्रा निकालकर विर्सजन किया। शहर के राजनगर क्षेत्र में अरविंद स्टेडियम में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया। जहां गणेश चतुर्थी के दिन शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। जहां नगर परिषद की ओर से पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांचवे दिन भव्य शोभायात्रा के साथ शुक्रवार शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में राजनगर क्षेत्र में अन्य 40 गणेशजी की प्रतिमा भी शामिल हुई। जिनकी राजनगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम को शहर के पास खदान में इनका विसर्जन किया गया।