भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान की बाइक रैली रविवार को ब्यावर पहुंची और सैनिक विश्रामगृह में स्थानीय पूर्व नौसैनिकों ने 8 अधिकारियों और 8 जवानों की टीम का स्वागत किया। विशाखापट्टनम से शुरू हुई यह रैली जैसलमेर के लोंगेवाला तक निकाली जा रही है। स्वागत कार्यक्रम के बाद बाइक रैली ब्यावर से जैसलमेर के लिए रवाना हो गई। पूर्व नौसैनिकों ने किया स्वागत सैनिक विश्रामगृह में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कमांडर डाऊ सिंह भाटी, कैप्टन प्रेम सिंह धोलिया, कैप्टन ललित काठात, कैप्टन प्रताप सिंह, पार्टी ऑफिसर श्रवण सिंह भाटी, मोट सिंह और सुरजीत सिंह मौजूद रहे। सैनिक विश्रामगृह के इंचार्ज चीफ पेटी ऑफिसर भंवर सिंह और पेटी ऑफिसर भगवान सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। युवाओं को नौसेना से जोड़ना मकसद बाइकर टीम के कैप्टन एवं नौसेना सर्जन कैप्टन ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में भारतीय नौसेना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को नौसेना से जुड़ने, देशसेवा और समर्पण के लिए प्रेरित करना भी रैली का उद्देश्य है। विशाखापट्टनम से लोंगेवाला तक सफर नौसेना की पूर्वी कमान की यह बाइक रैली विशाखापट्टनम से जैसलमेर के लोंगेवाला तक का सफर तय कर रही है। ब्यावर पड़ाव के बाद टीम जैसलमेर के लिए रवाना हुई, जहां रैली का अगला पड़ाव होगा।