रैगर बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में रैगर समाज की तरफ से शनिवार को रात्रि जागरण होगा। रतनादेसर के गायक ओंकारमल भाटी, अनूपगढ़ की अंजलि व फतेहपुर के गायक गोपीराम भजन सुनाएंगे। आयोजकों ने बताया कि 13 सितंबर को रामदेव जयंती के अवसर पर विशाल मेला भी भरेगा। सादुलपुर | कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर में रविवार को भादवा सुदी दूज पर बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राजू टाटा ने बताया कि जन्मोत्सव पर सुबह पांच बजे महाआरती का आयोजन होगा। इस दौरान बाबा रामदेव को छप्पन भोग प्रसाद अर्पित करेंगे। दोपहर दो बजे से भजन संध्या होगी, जयपुर की गायिका पूजा जांगिड़ प्रस्तुति देंगेी।