जयपुर में शनिवार दोपहर लोन क्लेशन एजेंट से 1.26 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। झपट्टा मारकर बदमाश कलेक्शन एजेंट से कैश से भरा बैग छीन ले गए। दौलतपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। हेड कॉन्स्टेबल राजेश ने बताया- कुचामन डिडवाना के परबतसर निवासी नाथूराम बागडी (26) के साथ लूट की वारदात हुई। वह राजावास गणेश विहार में रहकर एक प्राइवेट बैंक में लोन कलेक्शन का काम करता है। रास्ते में पीछे से हमला शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह दौलतपुरा के खोराश्यामदास से लोन कलेक्शन के 1.26 लाख रुपए बैग में लेकर बाइक से निकला था। बदनपुरा में दूसरी सेंटर मीटिंग पर जाने के दौरान रास्ते में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। बाइक से फरार हो गए आरोपी बदमाशों ने झपट्टा मारकर बाइक की पेट्रोल टंकी पर रखे बैग को छीन लिया। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से बाइक से फरार हो गए। लूट की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर लुटेरों की तलाश शुरु की। पुलिस वारदातस्थल पर लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार लुटेरों को ढूंढ रही है।