जयपुर से किडनैप कर 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने पर आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाकर उसका किडनैप कर लिया। एक महीने तक बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड को धर-दबोचा। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाकर आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत शनिवार को अरेस्ट किया। पुलिस कोर्ट में पेश कर आरोपी का तीन दिन के पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ने बताया- पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी मोहन लाल नायक (31) निवासी सेठान सीकर को अरेस्ट किया है। वह सउदी अरब में टाइल्स लगाने का काम करता है। जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर उसकी चेट हुई। बातचीत के बाद आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया आरोप है कि करीब एक महीने पहले आरोपी ने मिलने का दबाव बनाकर नाबालिग को बुलाया। मिलने पहुंचने पर धोखे से बहला-फुसलाकर उसका किडनैप कर दिल्ली ले गया। करीब एक महीने तक इधर-उधर बंधक बनाकर रखा और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी थी। ढूंढते हुए पीछा करते पुलिस दिल्ली जा पहुंची। पुलिस टीम ने नाबालिग को ढूंढ निकाला और उसके साथ मिले युवक को धर-दबोचा। इंस्टाग्राम फ्रेंड को अरेस्ट जयपुर लाकर नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड को अरेस्ट किया। पुलिस ने शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।