जैसलमेर के रेवंत सिंह की ढाणी में बीती रात एक मकान की छत पर कोबरा आ गया। यह घटना रात करीब 10 से 11 बजे की है। जब लोगों ने घर की छत पर जाते समय सीढ़ियों के पास सांप देखा। जिसके बाद तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया गया और 20 मिनट में सांप का रेस्क्यू कर लिया गया। छत पर बिस्तर ले जाते वक्त दिखा सांप घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। घर का एक सदस्य रात को छत पर सोने के लिए बिस्तर लेकर ऊपर पहुंचा था। जैसे ही उसने कमरे के दरवाजे के पास पैर रखा, उसकी नजर दरवाजे के ऊपर बने फ्रेम और चौखट के सहारे लिपटे हुए एक भारी-भरकम और जहरीले कोबरा पर पड़ी। सांप को इतनी नजदीक देखकर आस-पास में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा इस बीच, हलचल के कारण कोबरा दरवाजे के पास से खिसककर कमरे की एक खाली जगह और दीवार की आड़ में जा छुपा। जिसके बाद समय रहते स्थानीय स्नैक कैचर साहिल को सूचना दी गई और मात्र 20 मिनट में सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।