जसोल में शहरी सरकार के चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 11581 मतदाता हैं। इनके लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 56 उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 20-20 प्रत्याशी हैं, जबकि 16 उम्मीदवार अन्य पार्टियों या निर्दलीय हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के जीत के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। कल शाम चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद, अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। कुल मतदाताओं में 6019 पुरुष और 5522 महिला मतदाता शामिल हैं। यदि किसी मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं है, तो वह कोई अन्य मान्य पहचान पत्र दिखा सकता है।