भरतपुर| नेशनल मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 23 से 25 अक्टूबर तक फिलीपिंस के शहर बगियो में इंटरनेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें नमक कटरा निवासी जसविंदर सिंह बिरदी का भी चयन हुआ है। बिरदी 5 किलोमीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंेगे। ज्ञात रहे कि बिदरी ने पिछले दिनों अजमेर में आयोजित जेवलिन, दौड़ और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मैडल हासिल किया था।