झालावाड़ में बकानी से अलवर स्थित नारायणी धाम की पैदल यात्रा पर निकले सेन समाज के 25 तीर्थयात्रियों का शुक्रवार को स्वागत किया गया। मूर्ति चौराहा स्थित आर्य समाज परिसर में सेन समाज के सदस्यों ने यात्रियों को माला पहनाई और उन पर फूल बरसाए। इस दौरान तीर्थयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सेन समाज के रामचंद्र सेन (सरड़ा वाले) ने बताया कि बकानी सेन समाज की यह 9वीं पैदल तीर्थयात्रा है। तीर्थयात्री बकानी से पैदल चलकर अलवर स्थित नारायणी धाम पहुंचेंगे। यह यात्रा करीब 14 दिन में पूरी होगी। इस दौरान श्रद्धालु मां नारायणी देवी के दर्शन कर देश में अमन, भाईचारे, सुख-शांति और अच्छी बारिश की कामना करेंगे। श्रद्धालुओं का उत्साह से स्वागत झालावाड़ पहुंचने पर समाज के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का उत्साह से स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों की यात्रा सफल और मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान समाज के लोगों ने यात्रियों को भोजन कराया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दुर्गेश सेन, कैलाश सेन, श्यामलाल सेन, जगन्नाथ सेन, दुर्गालाल, देवीशंकर, राकेश गुर्जर, कमलराज, लालचंद लोधा, रवि योगी, अलीराजा, शिवसेन, प्रमोद शर्मा, प्रदीप कोशिक, अनिल सेन, मौसम सेन, प्रियांशु सेन, श्याम सेन, रमेश सेन, राधेश्याम सेन (धरनावद) और अशोक सेन (सुनेल) सहित सेन समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।