झालावाड़ में समग्र शिक्षा अभियान की एसडीआरएफ योजना में 560 स्कूलों में हुए कामों के करीब 10 करोड़ रुपए के लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से मुलाकात की। उन्होंने जल्द भुगतान की मांग की। ठेकेदार तिलक राज ने कलेक्टर को संतुष्टि प्रमाण-पत्र और जांच रिपोर्ट दी। उनका कहना था कि ज्यादातर काम पूरे हो गए हैं, पर भुगतान अटका है। कुछ सुझाव मंजूर जी-शेड्यूल में नहीं हैं, ऐसे में अतिरिक्त कामों के भुगतान की जिम्मेदारी साफ हो। इस योजना के तहत जनवरी-फरवरी 2026 में 560 स्कूलों के लिए टेंडर बुलाए गए थे। काम 20 मार्च 2026 तक पूरे हो गए, 31 मार्च को भुगतान होना था, पर बार-बार जांच से देरी हुई। कई महीनों से भुगतान अटका होने से ठेकेदारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। कलेक्टर राठौड़ ने दीपावली से पहले बाकी भुगतान का आश्वासन दिया।