झालावाड़ के दोबड़ी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम का भोजन खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए। इनमें बालाराम, उनकी पत्नी अनीता बाई, बेटा कार्तिक और बेटी किरण शामिल हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि श्राद्ध का भोजन करने के बाद ही चारों की तबीयत खराब हुई। PHC में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर तबीयत बिगड़ने पर परिजन चारों को रायपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चारों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज फिलहाल चारों का झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक ही परिवार के चार सदस्यों के बीमार पड़ने के बाद मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी जानकारी जुटा रहा है। जांच के बाद स्पष्ट होगा बीमारी का कारण परिवार की ओर से श्राद्ध के भोजन को तबीयत बिगड़ने की वजह बताया जा रहा है, हालांकि बीमारी का सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी जुटाकर स्थिति का पता लगाने में लगा है।