झालावाड़ में गुरुवार को शहर के कई इलाकों में करीब 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत निगम 33 केवी लाइन रीको और 33/11 केवी सब-स्टेशन रीको पर मेंटेनेंस करेगा। बिजली सप्लाई सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान रीको जीएसएस से जुड़े सभी इलाकों में सप्लाई पर असर रहेगा। मेंटेनेंस के कारण इंडस्ट्रियल, रहवासी इलाकों और खास संस्थानों पर असर होगा। इनमें इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2, फेस-3, नई जेल, गोपालपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जामुनिया, वृंदावन, बालगढ़, मानसिंह पैलेस, साई दर्शन कॉलोनी, जनकपुरी, अनमोल टाउनशिप, रूपनगर और अशोक विहार शामिल हैं। केजीएन कॉलेज, संकल्प स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज और कोटा रोड के आसपास भी बिजली बंद रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। काम पूरा होने पर बिजली शुरू हो जाएगी, पर हालात के हिसाब से समय बदल सकता है।