स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में झालावाड़ की सुनेल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। 9 सितंबर को सामने आया था मामला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को स्कूल से घर जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित निर्देशों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा पिड़ावा पुलिस उप अधीक्षक पूजा नागर के निकटतम सुपरविजन में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तलाश के बाद दोनों आरोपी पकड़े पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित नई आबादी बोलिया के रहने वाले हैं। अनुसंधान जारी पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और पूरे मामले की जांच में जुटी है।