झालावाड़| जिला स्तरीय यूथ बास्केटबॉल हुई। पहला सेमीफाइनल पंच गौरव टीम झालावाड़ और खानपुर टीम के बीच खेला गया जिसमें पंच गौरव टीम विजेता रही जिसका स्कोर 40-10 रहा। दूसरा सेमीफाइनल टीम गोलाना और टीम सेंट जोसेफ स्कूल झालावाड़ के बीच में खेला गया जिसमें गोलाना टीम ने विजय प्राप्त की और स्कोर 26-12 रहा फाइनल मैच टीम पंच गौरव झालावाड़ और टीम गोलना के बीच खेला गया मैच बड़ा संघर्ष का दोनों टीमों का खेल शानदार रहा इसमें पांच गौरव टीम झालावाड़ एक अंक से विजेता रहा स्कोर 45-44 रहा। टीम पांच गौरव की तरफ से मोहम्मद बिलाल, प्रतीक मेरोठा तथा बौद्धिक जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम गोलन की तरफ से रवि, अरमान ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर मोहम्मद बिलाल को चुना गया। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष देवकीनंदन वर्मा सचिव राजेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा रहे। अध्यक्षता जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि कमल शर्मा, अबीर खान रहे। विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक जुबेर खान, उत्कर्ष शर्मा रहे। इन सभी टीमों में से जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा जो राज्य स्तरीय यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 10 से 12 अक्टूबर बाड़मेर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।