जोधपुर में शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, समाधान की उम्मीद बन चुका है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुधरी रोड लाइट जोधपुर के सारण नगर, 10 दुकान, डिफेंस किड्स एकेडेमी स्कूल के पास वाली गली में रोड लाइट खराब होने की समस्या रणजीत गोस्वामी ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गली में पानी की पाइपलाइन डालने का काम भी प्रगति पर है। इसलिए पूरी गली खुदी हुई है। ऐसे में रोड लाइट बंद होने से अंधेरे में आने–जाने में असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद संबंधित विभाग ने यह समस्या सुलझा दी है। अब गली में पर्याप्त रोशनी है और लोगों को काफी राहत मिली है। डिस्कॉम टीम लीडर राकेश वैष्णव बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर पवन मारु ने सालावास पुल पर पांच–छह महीनों से रोड लाइट न लगी होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सालावास पुल पर बिजली के पोल तो लगवा दिए लेकिन पांच–छह महीने बाद भी रोड लाइट नहीं लगाई है। इससे पूरे पुल और आसपास की लिंक रोड पर अंधेरा रहता है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। सालावास गांव के अंदर और बाहर जाने का यह मुख्य रास्ता भी है। अंधेरे के कारण इस पुल पर अब तक तीन–चार गंभीर एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर राकेश वैष्णव ने रोड लाइट लगवाकर अंधेरा दूर करवा दिया। इस समाधान से सालावास समेत आसपास के ग्रामीण बहुत खुश हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सप्लाई में आ रहा मटमैला दूषित पानी 'भास्कर समाधान' पर खांडा फालसा रोड, भिश्तियों का बास से मुरलीधर बोडा ने मटमैला पानी आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भीम जी का हाथी क्षेत्र में कई दिनों से बदबूदार मटमैले रंग का पानी आ रहा है। इस समस्या की शिकायत करने के बाद भी जलदाय विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। विभाग से अपील है इसका निदान करें। महीने में बमुश्किल 2 बार आती कचरा गाड़ी ओमकार सिंह ने हस्ती नगर कॉलोनी, रावत नगर से घर–घर कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी श्रीराम नगर की गली नंबर 2 में निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी महीने में बमुश्किल दो बार ही आती है। इससे लोगों के घरों में कचरा इकट्ठा हो गया है। लोग खुले में ही कचरा फेंकने को मजबूर हैं। सीवरलाइन का ढक्कन टूटा, निगम को देखने की फुर्सत नहीं जोधपुर के उचियारड़ा से एडवोकेट बाबूलाल डिडेल ने पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र से गुजर रही मुख्य सीवरेज लाइन का ढक्कन कई दिनों से टूटा हुआ है। ग्रामीणों ने इसे पत्थरों से ढक दिया था ताकि कोई गिरे न। लेकिन सफाई के दौरान ठेकेदार और कर्मचारियों ने ये पत्थर भी हटा दिए हैं लेकिन अब तक इस ढक्कन को ठीक नहीं किया गया है। यह शहर की मुख्य सीवरेज लाइन है इसलिए बहुत तीव्र बदबू आती है जिससे सांस लेने में भी परेशानी होती है, वहीं काफी गहरी होने के कारण इसमें बेसहारा पशुओं और बच्चों के गिरने का डर भी बना हुआ है। चार महीने से रोड लाइट बंद, शिकायत के बाद भी ठीक नहीं ऋषभ जैन ने श्री हरिश्चंद्र माथुर मार्ग, दिग्विजय नगर, खेमा का कुवां से खराब रोड लाइट की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि बीते चार महीने से हमारे एरिया की यह रोड लाइट खराब पड़ी है। लाइनमैन, निगम और संपर्क पोअर्ल पर शिकायत करने के बाद भी इसे अब तक सुधारा नहीं गया है। गली में काफी अंधेरा रहता है जिससे बरसात के मौसम में लोगों को काफी असुविधा हो रही है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग