जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पोस्ट के माध्यम से सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… कचरा, अतिक्रमण ने घोंटा सड़क का दम जोधपुर शहर के सूर सागर रोड की सैन कॉलोनी से मोहन पारीक ने सड़क पर कचरा, अतिक्रमण और संकरे रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास सड़क किनारे कचरा, दुकानों का सामान और अतिक्रमण होने से राह चलने की भी जगह नहीं बची हे। पूरे आदर्श वाटिक के सामने बहुत बुरा हाल है। समाधान करवाएं। 3 साल से पानी की परेशानी, कब होगी दूर? जोधपुर। सर्किट हाउस रोड से मोहनलाल ने पीने के पानी की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र नागोरी गेट, बाबा रामदेव जी का मंदिर, काकड़ी रोड में पीने के पानी की समस्या तीन साल से है। दो साल से सभी कॉलोनीवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन जलदाय विभाग से अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है। कर्मचारी–अधिकारी फतेह सागर, सूर सागर और कुड़ी भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं। समाधान के लिए चक्कर काटकर हम लोग अब परेशान हो चुके हैं। गली में कीचड़, टूटी सड़क बनी स्थानीय परेशानी शहर के वार्ड नंबर 70, मेन मोती चौक रोड, चोपड़ा बिल्डिंग के पास टूटी सड़क की समस्या गली के सभी दुकानदारों ने भेजी है। इनमें रमेश कुमार, अनिल सिंघवी, महेश भोजवानी ने बताया कि सड़क पर बड़े–बड़े गड्‌ढे हैं जिनमें बारिश और सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से पूरी गली में कीचड़ फैला हुआ है। इसकी शिकायत तीन साल से निगम में कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। खाली प्लॉट में डालते कचरा, आसपास के लोग परेशान 40 फीट रोड, के.के. कॉलोनी, बासनी से तमन्ना गौतम ने खाली प्लॉट में कचरा डाले जाने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 45 में हनुमान मंदिर के सामने बने खाली प्लाॅट में कचरे का ढेर लगा हुआ है। यहां आसपास के लोग ही नहीं दूसरे एरिया के लाग भी अपना कचरा डाल रहे हैं। निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस प्लॉट को साफ करवाकर यहां कचरा न डालने के लिए लोगों को पाबंद करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर सूर सागर से दीपक कच्छवाहा ने चौराहे के बीच में कचरा पड़ा होने की समस्या पोसट की थी। उन्होंने बताया कि खुले में कचरा डालने से बेसहारा गाय–सांड प्लास्टिक की थैलियां और अपशिष्ट खाकर बीमार पड़ रही हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। नए डस्टबिन भी जल्द रखवाए जाएंगे। सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर न्यू भाकरी बास, सूर सागर से बाबूलाल ने सीवरेज लाइन के लीकेज होने और गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे यहां कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। लेकिन शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। बाबूलाल की समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने समस्या का समाधान करवाते हुए चोक सीवरलाइन की सफाई करवाकर इसे ठीक करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग