जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बीएमएस ने शुक्रवार को शहर प्रथम जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संघ ने सहायक अभियंता जीतेंद्र श्रीमाली को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री सुनील लखारा ने बताया कि ज्ञापन में सहायक राजस्व अधिकारी युधिष्ठिर पर कर्मचारियों से अनावश्यक काम कराकर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। मानसिक प्रताड़ना देने की बात भी कही गई। शहर प्रथम क्षेत्र में एफआरटी का काम निगम कर्मचारियों से नहीं करवाने की मांग रखी गई। ज्ञापन में कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत समस्याएं भी शामिल रही। बीएमएस जिलाध्यक्ष आईदानसिंह इंदा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान होना चाहिए। मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा। उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के दौरान मांगूदान, नवीन नायक, कुम्पसिंह, धनराज सिंह, घनश्याम प्रजापत, देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी मौजूद रहे।