अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय 2026 रविवार को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। महाधिवेशन में देशभर से आए महासभा के पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों, संरक्षकों, मातृशक्ति, युवक संघ के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने भाग लिया। ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। महर्षि गौतम भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन भी किया गया। महाधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज की एकजुटता को महासभा की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं होकर पूरे समाज को एकजुट करना और समाजहित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है। महासभा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की अपील अध्यक्ष, हरिद्वार गौतम आश्रम जे.एम. जोशी ने महासभा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने सदस्यता अभियान को विस्तार देने और अधिक से अधिक समाज बंधुओं को महासभा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए देशभर के समाज बंधुओं को महासभा से जोड़ने, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाज की भावी पीढ़ी के लिए शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर संगठन की मजबूती एवं समाज के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। महिलाओं की सामाजिक एवं संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने महिला शक्ति की सामाजिक एवं संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने समाज बंधुओं से एकजुट होकर समाजहित में योगदान देने का आह्वान किया। महंत रामप्रसाद ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज को वर्तमान परिस्थितियों में और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रकाश गौतम ने महासभा की एकता,अनुशासन एवं संगठन की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित महाधिवेशन में प्रद्युम्न जोशी द्वारा प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से उसका अनुमोदन किया। सदन में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। महासभा की आधिकारिक वेबसाइट की गई लॉन्च इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा महासभा की आधिकारिक वेबसाइट की लॉन्चिंग की गई। महासभा प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से जनगणना, सदस्या अभियान, विवाह, रोजगार आदि के कई विषयों कार्य सुगमता से हो सकेगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान महाधिवेशन के दौरान महासभा के पूर्व मंत्री नंदकिशोर नेक, महासभा के संरक्षक सीताराम जोशी एवं पाली के शंकरलाल राणेजा को समाज एवं महासभा के प्रति उनके दीर्घकालीन योगदान एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। युवाम-2 की कार्यक्रम में रही महत्वपूर्ण भूमिका प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में कुशाल रोहिवाल, प्रकाश राणेजा, डॉ रवि शर्मा, तरूण उपाध्याय, किशन सांखी, रामस्वरूप पंचारिया, जितेन्द्र कांगला जोशी, शिवराज नाबरिया, अचलेश जाजडा, आजाद शर्मा, निर्मला सांखी की सहित अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाधिवेशन में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में महामंत्री हरिद्वार गौतम ने हरिद्वार आश्रम में किये गये विकास कार्यो, सोशियल प्लेटफार्म पर पे ऑनलाईन बुकिंग की जानकारी प्रदान की। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर जगदीश मोहन जोशी अध्यक्ष हरिद्वार गौतम आश्रम, महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, महासभा प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी, बद्रीप्रसाद गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता सेवाराम सांखी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, रामेश्वर दाधीच पूर्व महापौर, घनश्याम ओझा पूर्व महापौर, माया राजेश त्रिवेदी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, भवानी पाईवाल राष्ट्रीय युवक संघ अध्यक्ष, गौरीशंकर पंचारिया चेयरमैन कोर समिति, नन्दकिशोर नेक पूर्व प्रधान मंत्री, अरुण जोशी पूर्व अध्यक्ष गौतम आश्रम हरिद्वार, राजेश बी. जाजड़ा उद्योगपति,वीरेन्द्र शर्मा महर्षि गौतम शिक्षण ट्रस्ट, सुरेश बी. जाजड़ा उद्योगपति, भामाशाह, मोहन लाल उपाध्याय अध्यक्ष गौतम आश्रम ट्रस्ट पुष्कर, महेश जाजड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम आश्रम हरिद्वार, हेमेन्द्र जाजड़ा, महामंत्री गौतम आश्रम हरिद्वार, वीणा जाजड़ा पूर्व महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा 11 प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा जवाहरलाल उपाध्याय, मगराज कांगला जोशी उपस्थित रहे।