नगरीय नकाय चुनाव में जोधपुर जिले के मतदाताओं की बारी कल यानी बुधवार को है। जिले में पहले चरण के तहत बिलाड़ा, पिपाड़,भोपालगढ़, मथानिया, तिंवरी और बालेसर सत्ता में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निकायों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। इसके बाद ​दूसरे चरण में 11 सितंबर को जोधपुर नगर निगम के लिए मतदान होगा। सभी निकायों में मतगणना 14 ​सितंबर को होगी। इन 6 नगर पालिका में 1 लाख 19 हजार 635 मतदाता है, जो 523 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपालगढ़ नगर पालिका में है, जहां 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। वहीं सबसे कम प्रत्याशी मथानिया और​ तिंवरी नगर पालिका में है, जहां 80-80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इधर, बिलाड़ा नगर पालिका में चार प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें वार्ड नंबर 1, 16, 19 और 36 नंबर वार्ड के प्रत्याशी है। इन 6 नगर पालिकाओं में कितने मतदाता (नोट: बिलाड़ा के चार वार्ड में निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाने के बाद अब 36 वार्डों में मुकाबला होगा।) बिलाड़ा में 4 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते इन मतदान से पहले बिलाड़ा नगर पालिका में चार पार्षद निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इनमें वार्ड नंबर एक से बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। इनमें से सूर्या सीरवी का नॉमिनेशन रिजेक्ट हो गया था और मैदान में केवल इंद्रा देवी ही बची थी। इसी तरह वार्ड नंबर 6 में बीजेपी से दरियाव और कांग्रेस से संतोष थी। इनमें संतोष का नॉमिनेशन रिजेक्ट हो गया था। वार्ड नंबर 10 से बीजेपी और कांग्रेस के दो-दो यानी कुल चार प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की थी। इनमें से कांग्रेस की दुर्गा और दिनेश राठौड़ और बीजेपी से पूरम सिंह का नॉमिनेशन रिजेक्ट हो गया था। मैदान में केवल बीजेपी के चंद्रप्रकाश रहे थे। वहीं वार्ड नंबर 36 से तीन प्रत्याशियों ने बीजेपी से दावेदारी पेश की थी। कांग्रेस से कोई नहीं था। इनमें बीजेपी से दावेदारी करने वाले इंदिरा और सरोज का नॉमिनेशन रिजेक्ट हो गया और मैदान में केवल गुड्डी रही थी। जिले की 6 नगर पालिकाओं के लिए 174 मतदान केंद्र जिले की 6 नगर पालिकाओं के लिए 178 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें करीबन 65 बूथ ऐसे हैं जिनको क्रिटिकल माना गया है। वहां पर अतिरिक्त पुलिस जाब्त लगाया गया है। इधर, मंगलवार को मतदान दलों की ट्रेनिंग हुई। ट्रेनिंग के बाद यहां के मतदान दलों को रवाना किया गया।