जोधपुर जिले में होने वाले पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। ये चुनाव दो चरणों में ही होंगे। लेकिन, अब पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 22 और 24 अक्टूबर को तय की गई है। नई तारीख के अनुसार पहले चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर और पंच व सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी तरह दूसरे चरण के लिए वोटिंग की तारीख भी बदली है। अब दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदातन 28 अक्टूबर और पंच व सरपंच के चुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आएगा पंच/सरपंच के चुनाव का रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आ जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के चुनाव परिणाम देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को आएगा। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और प्रधान के चुनाव 27 नवंबर को होंगे।