राजस्थान में पंचायत राज के चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्र में आचार सहिंता लागू हो गई है। खैरथल-तिजारा जिले में दो चरणों में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए किशनगढ़बास और तिजारा में में 4 नवंबर और सरपंच और वार्ड के चुनाव 6 नवंबर को होंगे। वहीं मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, ततारपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर और सरपंच, वार्ड पंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवबंर को की जाएगी। सरपंचों और वार्ड पंचों के वोटों की गिनती मतदान के तुरंत बाद होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला बनने के बाद पहली बार होंगे चुनाव खैरथल-तिजारा जिला एक नजर में तिजारा में 5 जिला परिषद सदस्य होंगे, जबकि किशनगढ़बास, टपूकड़ा, कोटकासिम, ततारपुर और मुंडावर में 4-4 सदस्य चुने जाएंगे। राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…