खैरथल-तिजारा के ततारपुर चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पंजाब प्रभारी डॉ.सतीश पूनिया का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। ये स्वागत कार्यक्रम भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव और शम्मी चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें किशनगढ़बास नगर पालिका चेयरमैन विश्वास यादव समेत कई भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद डॉ.सतीश पूनिया ततारपुर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक जीवन व किसानों के लिए किए गए कामों को याद किया। डॉ. पूनिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों और ग्रामीण भारत की आवाज थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हितों के लिए आवाज उठाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।