शहरी सरकार के चुनाव को लेकर पहले चरण के तहत 9 सितंबर को खैरथल में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खैरथल शहर में कुल 45 वार्ड हैं। जिनमें 52 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैदान में 183 प्रत्याशी हैं। जिनमें 38 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 38 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 107.अन्य हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय भाजपा-कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। कल शाम को चुनाव प्रचार थम जाने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। यदि किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह अन्य पहचान पत्र ले जा सकता है। कुल मतदाता- 48628 पुरुष मतदाता-25342 महिला मतदाता-23284 थर्ड जेंडर- 02 खैरथल तिजारा जिले में सात निकाय हैं, जिनमें खैरथल, तिजारा, भिवाड़ी, नगर परिषद हैं तथा किशनगढ़बास, कोटकासिम, टपूकड़ा और मुंडावर चार नगर पालिकाएं हैं। तीनों नगर परिषद क्षेत्र में 9 सितंबर को मतदान होगा तथा चार नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को मतदान होना है। खैरथल नगर परिषद में 48628 मतदाता डालेंगे वोट खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में कुल 48628 मतदाता हैं। इनमें 23284 महिलाएं जबकि 25342 पुरुष तथा अन्य 02 मतदाता हैं। नगरपरिषद में 45 वार्ड कुल 52 मतदान केंद्र है। तिजारा नगरपरिषद में 20624 मतदाता डालेंगे वोट तिजारा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 20624 मतदाता हैं। इनमें 9952 महिलाएं जबकि 10673 पुरुष मतदाता हैं। तिजारा नगरपरिषद में 35 वार्ड कुल 35 मतदान केंद्र है। भिवाड़ी नगरपरिषद में 61610 मतदाता डालेंगे वोट भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 61610 मतदाता हैं। इनमें 27981 महिलाएं जबकि 33629 पुरुष मतदाता हैं। नगरपरिषद में 60 वार्ड कुल 60 मतदान केंद्र है। किशनगढ़बास नगरपालिका में 17592 मतदाता डालेंगे वोट किशनगढ़बास नगरपालिका क्षेत्र में कुल 17592 मतदाता हैं। इनमें 8450 महिलाएं जबकि 9142 पुरुष मतदाता हैं। किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है। कोटकासिम नगरपालिका में 10580 मतदाता डालेंगे वोट कोटकासिम नगरपालिका क्षेत्र में कुल 10580 मतदाता हैं। इनमें 5094 महिलाएं जबकि 5486 पुरुष मतदाता हैं। कोटकासिम नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है। मुंडावर नगरपालिका में 11791 मतदाता डालेंगे वोट मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र में कुल 11791 मतदाता हैं। इनमें 5661 महिलाएं जबकि 6130 पुरुष मतदाता हैं। मुंडावर नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है। टपूकड़ा नगरपालिका में 7452 मतदाता डालेंगे वोट टपूकड़ा नगरपालिका क्षेत्र में कुल 7452 मतदाता हैं। इनमें 3641 महिलाएं जबकि 3811 पुरुष मतदाता हैं। नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है।