कोटा नगर निगम के वार्ड 74 की भाग संख्या 5 में माया शर्मा खराब स्वास्थ्य के बाद भी ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ मतदान करने पहुंचीं। माया को फेफड़ों में इन्फेक्शन के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। पिछले 5 महीने से ऑक्सीजन सिलेंडर लगा है। उन्होंने रामपुरा के महात्मा गांधी स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट दिया। इसका वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।