कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो और चुनाव सभा करेंगे। सीएम दोपहर सवा 4 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम कोटा एयरपोर्ट से कैथूनीपोल के लिए रवाना हुए। कैथूनीपोल पहुंचते ही सीएम भजनलाल शर्मा सबसे पहले श्री बड़ा मंदिर सत्यनारायण जी के पहुंचे। मंदिर में जाकर दर्शन किए जिसके बाद मंच पर पहुंचे। कैथूनीपोल थाने के बाहर मंच लगाया गया है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा सरकार की योजनाए व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए काम गिनाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हुआ। उन्होंने कहा हमने जो वादा किया उसे पूरा किया हैं। पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं, जो करते हैं, वो कहते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा-अशोक गहलोत ने तुष्टिकरण किया। कोटा में दो नगर निगम किए। हमने ने कहा, हम एक निगम बनाएंगे और एक निगम बना दिया।कोटा में एयरपोर्ट बन रहा है। सभा को संबोधित करने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा खुली जीप में सवार होकर निकले। रोड शो में जगह जगह स्वागत के लिए छोटे छोटे मंच बनाए गए। खुली कार को फूलों से सजाया गया है। रोड शो कैथूनीपोल से शुरू होकर श्रीपुरा चौराहा,सब्जीमंडी, चार खंभा, अग्रसेन बाजार, रामपुरा लिंक रोड, रामपुरा कोतवाली, आर्य समाज रोड होते हुए जयपुर गोल्डन पर समाप्त हुआ। करीब तीन किमी के रोड़ शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम ने रोड शो में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया फिर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वाहनों की एंट्री नहीं होगी पोलिंग पार्टियों मंगलवार को पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। जबकि 9 सितंबर को मतदान के बाद ईवीएम कॉलेज में जमा होगी। पोलिंग पार्टी के रवाना होने व ईवीएम जमा करने के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए बड़ तिराहा, संग्रहालय जेडीबी कॉलेज, तरणताल, सीबी गार्डन, स्टेडियम, घंटाघर चौराहा, ग्लोब सर्किल से जेडीबी कॉलेज की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 10 सितंबर को भी वाहनों की एंट्री पर रोक 10 सितंबर शहर को पोलिंग पार्टियां जेडीबी कॉलेज से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद यहां ईवीएम जमा होगी। इस दौरान कालेज के आसपास सभी प्रकार के दुपहिया व चौपाहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।