एजुकेशन हब के रूप में फेमस कोटा अब तेजी से देश के प्रमुख इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रहा है। शहर में बड़े पैमाने पर चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार और आधुनिक अर्बन प्लानिंग से रियल एस्टेट सेक्टर में वैल्यू एप्रिसिएशन और बेहतर रिटर्न की संभावनाएं बढ़ी हैं। इसी निवेश और आवासीय मांग को एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरा करने के लिए दैनिक भास्कर और शुभम ग्रुप की ओर से कोटा संभाग का सबसे बड़ा ‘मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26’ आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो 10 और 11 अक्टूबर को झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में होगा। एक ही छत के नीचे मिलेंगे प्रॉपर्टी और बैंकिंग सॉल्यूशन दो दिवसीय एक्सपो में कोटा और जयपुर के प्रमुख डेवलपर्स और बैंक एक मंच पर मौजूद रहेंगे। विजिटर्स को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट, फ्लैट, रो-हाउस और कमर्शियल स्पेस के विकल्प मिलेंगे। एक्सपो में ऑन-स्पॉट बुकिंग कराने वाले विजिटर्स को 1 लाख रुपए तक का विशेष शगुन डिस्काउंट भी दिया जाएगा। एक्सपो के मुख्य प्रायोजक शुभम ग्रुप हैं। सहयोगी के रूप में केजीवी इंफ्रा, पार्थ सारथी ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग ग्रुप, आशीष ग्रुप, सनराइज ग्रुप, पार्श्वनाथ ग्रुप, विजन ग्रैंड ग्रुप, पिंकवाल ग्रुप और वीआरबी ग्रुप शामिल हैं। बैंकिंग सपोर्ट के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबी फाइनेंस मौजूद रहेंगे। वहीं, सोलर सॉल्यूशंस के लिए सनोवेटिव सोलर प्राइवेट लिमिटेड की भागीदारी रहेगी। डेवलपमेंट से बढ़ा कोटा में निवेशकों का रुझान प्रदीप दाधीच, डायरेक्टर, पार्श्वनाथ ग्रुप ने बताया कि एजुकेशन सिटी कोटा अब देश के प्रमुख प्रॉपर्टी डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। बेहतर रिटर्न और शहर में हो रहे विकास के कारण देशभर के निवेशकों का रुझान कोटा की ओर बढ़ा है। रोड नेटवर्किंग, रेलवे कनेक्टिविटी और शंभूपुरा में बन रहा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं से शहर में रहने और निवेश, दोनों के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं। पार्श्वनाथ ग्रुप शहरवासियों को वाजिब दरों पर गुणवत्तापूर्ण रेजिडेंशियल टाउनशिप उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। कैथून रोड पर निवेश का आदर्श समय प्रेम शंकर शर्मा, डायरेक्टर, सनराइज ग्रुप ने कहा कि दैनिक भास्कर का प्रॉपर्टी एक्सपो सराहनीय पहल है। एक ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को अलग-अलग बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स को समझने और अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोटा के कैथून रोड क्षेत्र में तेजी से हो रहे डेवलपमेंट के कारण यहां कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश के लिए यह बेहतर समय है। सनराइज ग्रुप अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से निवेशकों को बेहतर रिटर्न के अवसर उपलब्ध करा रहा है। एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रॉपर्टी और लोन की जानकारी इंसाफ अली, डायरेक्टर, एसबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित प्रॉपर्टी एक्सपो एक अच्छी पहल है। इसमें शहरवासियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रमुख बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स के साथ होम लोन से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोटा में रियल एस्टेट बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हाउसिंग लोन के क्षेत्र में भी ग्राहकों के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं और प्रमुख बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों व आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं।