कोटा में दिनभर की उमस के बाद शाम को ठंडी हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों की गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 11 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को कोटा में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि, दिनभर शहर में उमस का असर रहा। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही, जिससे हल्की गर्मी महसूस हुई। कोटा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कोटा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोटा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।