कोटपूतली में शहरी सरकार के चुनाव के लिए पहले चरण में कल मतदान होगा। कल सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 60 वार्ड हैं, जिनके लिए 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों में 54 भाजपा से, 58 कांग्रेस से और बाकी 316 अन्य दलों या निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। कल शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। कोटपूतली में कुल 95426 मतदाता हैं। इनमें 50154 पुरुष मतदाता, 45271 महिला मतदाता और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद में वार्डवार प्रत्याशी