लोहिया कॉलेज में शुक्रवार को पर्यावरण जागरूकता व स्वच्छता विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम शेख ने पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा ही हमारा जीवन है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रूपा शेखावत ने नित्य जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। डॉ. ट्विंकल शर्मा ने भी विचार रखे तथा आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. वीणा ढेनवाल, डॉ. विमित, डॉ. पूजा, डॉ. रहमत, डॉ. माधुरी आदि मौजूद रहे।