निकटवर्ती गुड़ा केसरसिंह के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापक विजयसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता मे विधिक जागरूकता शिविर किया गया। शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने कानून व राष्ट्रीय लोक अदालत एवं बाल विवाह कानूनी अपराध है, बाल-विवाह निषेध के बारे में, नागरिकों के मुल अधिकारों की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में बालिकाओं को जागरूक किया और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान संबंधी जानकारी दी। इस मौके मुकेश जाट, नीतू चारण, संजय मीणा, विष्णुराम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संजय कंवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।