राजकीय महाविद्यालय रोहट में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र एवं महिला नीति समिति के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । विधि विशेषज्ञ एडवोकेट मानसी भंसाली ने मानव अधिकार, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित अधिनियम-2013, पॉक्सो एक्ट, दहेज संबंधी कानून, महिलाओं के संपत्ति अधिकार सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी। प्राचार्य प्रदीप रणवा ने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रामपाल, शिवलाल, रमेश कुमार बिश्नोई, अनिता सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य, करीब 250 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।