खैरथल में लायंस क्लब खैरथल शक्ति का तीसरा पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुंदरम गार्डन में आयोजित हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए पद एवं सेवा दायित्वों की शपथ लेकर कार्यभार संभाला। नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ समारोह में पूर्व जिलापाल (PDG) लायन शशि गोयल, PDG लायन रोशन सेठी एवं PDG लायन सुनील अरोड़ा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। लायन ललित सिंघानिया ने अध्यक्ष, लायन आनंद गुप्ता (नीलम) ने सचिव तथा लायन नीरज शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इस दौरान क्लब में पांच नए सदस्यों को भी शपथ दिलाकर संस्था से जोड़ा गया। सेवा कार्यों का रखा लक्ष्य नवनियुक्त अध्यक्ष लायन ललित सिंघानिया ने आगामी सत्र के सेवा कार्यों की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब की ओर से 11 हजार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन, 5 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह तथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही किशनगढ़ कोर्ट में आमजन की सुविधा के लिए व्हील चेयर भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब मानव सेवा से जुड़े अन्य कार्य भी निरंतर करता रहेगा। समारोह में रीजन के 14 लायंस क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता एवं महामंत्री प्रमोद सिंघानिया मौजूद रहे। लायंस क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष लायन ललित गुप्ता और लियो क्लब अध्यक्ष गुन अरोड़ा भी समारोह में शामिल हुए। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में लायन एडवोकेट भानु प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, रूपेश गुप्ता, चुन्नीलाल, जसपाल सिंह, सुनीत तनेजा, महेश चंचलानी, सतीश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राजेश सैनी, प्रहलाद, करमचंद, विनेश शारवानी, संजय शर्मा, सुभाष गोयल, प्रदीप मलिक, अमन गुप्ता, राहुल बंसल सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।