बाड़मेर| तिलक नगर स्थित दारुल उलूम गुलशन-ए-खदीजतुल कुबरा बालिका मदरसा में जैसलमेर से पहुंचे मौलाना अब्दुल लतीफ घुरिया, कारी अमीरुद्दीन सिकंदरी, कारी शौकत खान का स्वागत हुआ। मौलाना मीर मोहम्मद ने मौलाना अब्दुल लतीफ घुरिया को पारंपरिक पट्टू ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मदरसे की पढ़ाई, व्यवस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा हुई। मौलाना अब्दुल लतीफ घुरिया ने मदरसे में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखी। कारी मोहम्मद उमर ने मौलाना अब्दुल लतीफ घुरिया को मदरसे का निरीक्षण कराया।