जोधपुर में मेयर पद के चुनावों और पद की दावेदारी को लेकर स्थिति लगभग क्लियर हो चुकी है। शुक्रवार को दोनों ही पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म लिए गए। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस में संभावित दावेदारों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से गणपत सिंह चौहान और नरेश जोशी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। कांग्रेस से मेयर पद की रेस में प्रदीप गांग का भी नाम शामिल है। वहीं भाजपा में मेघराज लोहिया और प्रसन्न चंद मेहता का में से किसी एक नाम पर सहमति बनने की चर्चा है। हालांकि दोनों दलों की ओर से अभी उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि किस पार्टी से कौन दावेदारी पेश करेगा ये स्थिति शनिवार को साफ हो जाएगी। इसके साथ ही कमलेश पुरोहित भी मेयर पद के दावेदारों में शामिल है। यदि ऐसे में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाती है तो पार्टी नया चेहरा भी मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस से गणपत सिंह चौहान के नाम लिया फॉर्म, भाजपा कल करेगी घोषणा शनिवार को नामांकन पेश करने के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को नगर निगम में फॉर्म लेने पहुंचे। इनमें एक फॉर्म कांग्रेस के गणपत सिंह चौहान के नाम से लिया गया है, संभावना है कि वे दावेदारी पेश कर सकते हैं। जबकि दूसरा फॉर्म कौन जमा करवाएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया। लेकिन, बताया जा रहा है कि मेयर रेस में शामिल नरेश जोशी भी कांग्रेस की ओर से दावेदारी पेश करेंगे। वहीं भाजपा से भी दो प्रतिनिधि फॉर्म लेने पहुंचे। लेकिन,​ किसके नाम से फॉर्म लिया गया और कौन जमा करवाएगा, इसका खुलासा नहीं किया है। कांग्रेस से एक और प्रत्याशी जता सकता है दावेदारी कांग्रेस के कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म लिया है। इनमें एक वार्ड 51 से सरस्वती प्रजापत के परिवार की ओर से नामांकन फॉर्म लिया गया है। शुक्रवार को नामांकन फॉर्म लेने आए परिवार के सदस्य ने बताया कि सरस्वती प्रजापत या फिर उनके पिता दावेदारी कर सकते है। कांग्रेस से संभावित दावेदार भाजपा के संभावित दावेदार