पंचायत समिति मुख्यालय के सभागार में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक हुई। बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के दिशा-निर्देशन में हुई। अध्यक्षता विकास अधिकारी रामनारायण कुमावत ने की। पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी व संबंधित कार्मिक मौजूद रहे। सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल यादव सहित अन्य कार्मिक भी बैठक में रहे। बैठक में चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर होने वाली तैयारियों पर चर्चा हुई। आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर जरूरी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। रामनारायण कुमावत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी कार्मिक जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। निर्वाचन से जुड़े काम तय समय में पूरे करें। आदर्श आचार संहिता को लेकर सतर्क रहें। अपने क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार काम करें। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं की समय रहते जांच करें। कमियां दूर करें। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव से जुड़े काम में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। देरी नहीं हो। सभी कार्मिक आपसी समन्वय से जिम्मेदारी के साथ काम करें। निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू तरीके से पूरी कराएं। बूथ स्तर की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चुनावी तैयारियों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। संबंधित कार्मिकों को जिम्मेदारी के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।