चांदगोठी गांव के राउमावि में एनएसएस का दूसरा शिविर लगाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य परमेश्वरी शिवराण ने की। कार्यक्रम प्रभारी नितिका ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों को नियमित रूप से सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर में एनएसएस के 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर की सफाई करने के साथ पेड़-पौधों को पानी देने का कार्य किया। शिविर में स्टाफ सदस्य सुनील, विनोद, महबूब खान व कमलेश आदि उपस्थित थे।