नागौर जिले के 5 निकायों में बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 175 वार्डों में 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए 1600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 71 लोकेशन को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी रहेगी। मतदान दलों और चुनाव सामग्री को बसों से बूथों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की मदद के लिए बूथ के पास सहायता केंद्र भी बनाए जाएंगे, जहां वोटर लिस्ट में नाम, क्रमांक और मतदान केंद्र की जानकारी मिल सकेगी। बसों से बूथ तक पहुंचाया जाएगा स्टाफ मतदान दलों की रवानगी की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से मतदान दलों और आवश्यक चुनाव सामग्री को निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 175 वार्डों के 229 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट जिले के 175 वार्डों में कुल 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के साथ सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल, सुरक्षा बल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी न हो। 1600 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा चुनाव के दौरान 1600 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर चार जवान तैनात करने की व्यवस्था भी की गई है। जिले में 71 लोकेशन अति संवेदनशील चिह्नित जिला निर्वाचन विभाग ने 71 लोकेशन को अति संवेदनशील माना है। इन स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगरानी रखी जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है। बूथ के पास मतदाता सहायता केंद्र, वोटर लिस्ट की जानकारी मिलेगी मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों के पास मतदाता सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। यहां मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रमांक सहित जरूरी जानकारी दी जाएगी। जिन लोगों को अपना नाम या बूथ ढूंढने में परेशानी होगी, उन्हें सहायता केंद्र के जरिए जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के लिए किया जा रहा जागरूक जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को मतदान से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है। मतदाता सूची में अपना क्रमांक और संबंधित बूथ की जानकारी हासिल करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।