आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मंगलवार देर शाम नागौर पहुंचे। उनके तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे नागौर पहुंचना था, लेकिन वे करीब 7 घंटे की देरी से शहर पहुंचे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक सभा स्थल पशु मेला मैदान में डटे रहे। समाराेह में भाटी बोले-नागौरी सुरा अपनी पर आए तो जेल-कम पड़ जाएगी बीकानेर रोड से स्वागत, जेसीबी से पुष्पवर्षा भाटी के नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। शहर में प्रवेश के बाद कई जगह जेसीबी और क्रेन से काफिले पर पुष्पवर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर समर्थक उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। हाथी पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे नागौर शहर में प्रवेश के बाद भाटी को हाथी पर बैठाकर सभा स्थल तक लाया गया। पहले करीब एक किलोमीटर तक हाथी पर यात्रा का कार्यक्रम था, लेकिन समय के अभाव में इसे सभा स्थल से करीब 100 मीटर पहले तक ही रखा गया। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे। सभा स्थल पर समर्थकों ने भाटी को करीब 1100 किलो की फूलों की माला पहनाई। मंच पर जाने से पहले उन्होंने मैदान में स्थित मिर्धा स्मारक पर किसान नेता नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बोले- नागौरी सुरा अपनी पर आए तो जेल कम पड़ जाएगी बीकानेर से नागौर तक निकली यात्रा EWS सरलीकरण यात्रा के तहत भाटी बीकानेर से रवाना होकर देशनोक, मुकाम, नोखा और गोगेलाव होते हुए नागौर पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। नागौर पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में युवा बीकानेर रोड पर जुट गए थे। शहर में भी जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए और समर्थकों की भीड़ नजर आई।