शहर के मानसर स्थित रामदेव पशु मेला मैदान में रविवार को रॉयल क्रिकेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में अशोक डांगा, पार्षद पवन कच्छावा, नेमीचंद वैष्णव, लालचंद माली, पवन देवड़ा, प्राचार्य बालमुकुंद भाटी, कालूराम तंवर और नेमाराम सेन ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने पहली गेंद खेलकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विजेता को 51 हजार, उपविजेता को मिलेंगे 21 हजार रुपए रॉयल क्रिकेट लीग में विजेता टीम को 51 हजार रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपए नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को मैदान पर मैच देखने के साथ कमेंट्री और सीधा प्रसारण का भी अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन और मैच का आंखों देखा हाल आकाशवाणी के उद्घोषक गणेश जोशी, भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक ओमाराम जाट मेड़ता और सत्यनारायण प्रजापत ने किया। आयोजन समिति ने की व्यापक तैयारियां टूर्नामेंट का आयोजन कमल तंवर, सुरेंद्र भाटी, सज्जन काला, आशीष तिवारी और राहुल सेन की टीम की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों और भामाशाहों ने आयोजन समिति को सहयोग राशि प्रदान की। आयोजकों ने सहयोगकर्ताओं और अतिथियों का आभार जताते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।