बाड़मेर | श्रीमाली समाज बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव मनाएगा। समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि रात 8.30 बजे स्टेशन रोड स्थित श्रीमाली समाज भवन में महिलाओं की ओर से महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में रातीजोगा होगा। शनिवार को महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव पर सुबह 9 बजे स्टेशन रोड स्थित श्रीमाली समाज भवन और रातानाडा स्थित महालक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में समाज के आचार्य और पंडितों के सानिध्य में विधिवत पूजन होगा। पंचामृत अभिषेक होगा। दोनों मंदिरों में ध्वजा लाभार्थी परिवार ध्वजा चढ़ाएगा। समाज के सचिव मनोहर लाल शर्मा के अनुसार शाम 5 बजे रातानाडा स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ रेवाड़ी निकलेगी। रेवाड़ी शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर स्टेशन रोड स्थित श्रीमाली समाज भवन पहुंचेगी। यहां महालक्ष्मी माता की महाआरती होगी। श्र समाज के उपाध्यक्ष रजनीकांत व्यास ने बताया कि महाआरती के बाद रात में व्रत रखने वाली महिलाएं पूजन करेंगी।