भरतपुर । नगर निगम चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले भरतपुर के वार्ड नंबर 52 में वोटरों को कथित तौर पर पैसे बांटने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 स्थित बसंत विहार में सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को नकदी बांटते हुए पकड़ा उससे 7535 रुपए भी मिले। उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मथुरागेट थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विनोद के रूप में हुई है। वह वार्ड 52 से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी दिलकेश का जेठ है।