निकटवर्ती बिसलपुर गांव में गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्रीमती कलाबेन राजकीय आयुर्वेद औषधालय में आयुर्वेद के प्रति भामाशाहों का जुड़ाव बढ़ा। प्रतिदिन बढ़ती मरीजों की संख्या ओपीडी को देखते हुए मदद की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात नर्सिंग ऑफिसर दीनदयाल पारीक के निवेदन पर समाधान चैरिटेबल ट्रस्ट बिसलपुर ने मरीजों के बैठने के लिए 2 सीमेंट की स्थाई कुर्सियां भेंट कीं। शेषमल पुत्र शंकरलाल लोहार बिसलपुर की ओर से 1 सीमेंट की स्थाई कुर्सी भेंट की गई। फुटरमल, सरदारमल गुर्जर विमलपुरा ने औषधालय नाम का लोहे का बोर्ड भेंट किया। इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर दीनदयाल पारीक, जीवदया प्रेमी सदस्य प्रतापराम, सत्तुभाई शर्मा, बाबूसिंह, जसाराम, केसरसिंह व जितेंद्रसिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।