रतनपुरा उर्फ रोहेडा में श्री बालाजी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में 11 अक्टूबर को श्री खेडापति बालाजी माधोराजपुरा के लिए 13वीं पदयात्रा रवाना होगी। मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल बैरवा, कोषाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा व रमेशचन्द बैरवा ने बताया कि पदयात्रा के जुलूस को बाबा रामदेवजी के मन्दिर से श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोचारण के साथ ध्वज पूजा करके रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का जुलूस गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री खेडापति बालाजी माधोराजपुरा फागी के लिए रवाना होगा। पदयात्री श्रीखेडापति बालाजी मंदिर पर बालाजी के दर्शन करके ध्वज अर्पित करेंगे।