पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में राजमेस से लगे 120 नर्सिंग ऑफिसर्स को पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें घर खर्च लाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर उन्होंने पाली मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है ताकि उन्हें जल्द बकाया वेतन मिल सके जिससे घर चलाने में आ रही दिक्कतों से निजात मिले। सैलरी नहीं मिलने से परेशान बोले- चार महीने से सैलरी नहीं मिली, कैसे चलाएं घर एम्पलाई आईडी की स्वीकृति नहीं मिली मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ ओपी सुथार ने बताया कि बजट आया हुआ है, लेकिन वे एम्पलाई आईडी से ही वेतन लेना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने लिख कर दिया है। सरकार की ओर से इनकी एम्पलाई आईडी बनाने की स्वीकृति मिली नहीं है। वेंडर आईडी से वेतन लेना नहीं चाहते। ऐसे में मामला अटका हुआ है।