पाली नगर निगम में महापौर पद का मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। महापौर की कुर्सी के लिए कांग्रेस की सुमित्रा जैन, भाजपा की नमिता बुबकिया और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं राजबाला हिंगड़ में त्रिकोणीय मुकाबला हैं। सोमवार को 65 पार्षद मतदान कर तय करेंगे कि पाली का नया महापौर कौन होगा। तीनों प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में पार्षदों का समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पढ़िए- किन-किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर विधायक भीमराज भाटी -शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा जनता ने इस बार 65 वार्डों में कांग्रेस के 29 पार्षदों को जीताकर भेजा। जबकि भाजपा के 21 और निर्दलीय 15 जीते। सही मायनों में जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला है। ऐसे में विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत से जुटे है। सोशल मीडिया पर पार्षदों को कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुमित्रा जैन को वोट देने की अपील की जा रही है। साथ ही कांग्रेस के साथ रहने की बात की जा रही है। इन दोनों दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। प्रदीप हिंगड़ और राकेश भाटी ने झोंकी ताकत राजबाला हिंगड़ कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में है। पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, हाल ही में कांग्रेस जॉइन करने वाले राकेश भाटी ने राजबाला को महापौर बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राकेश भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो राजबाला के पक्ष में शेयर किया, इसमें बताया कि 27 पार्षद राजबाला के साथ है। ऐसे में प्रदीप हिंगड़-राकेश भाटी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हालांकि नतीजे बताएंगे कि वे राजबाला को महापौर बनाने का अपना दावा पूरा कर पाते है या नहीं। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय राजबाला हिंगड़ मैदान में है। कांग्रेस के दो भागों में बंटने से पार्षद बंट सकते है। क्रॉस वोटिंग भी हो सकती है। ऐसे में बीजेपी भी एक्टिव मोड में है। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी भी जोड़-तोड़ में लगे है। ताकि कांग्रेस की फूट का फायदा उठाकर नमिता के सिर महापौर का ताज पहनाया जा सके। कांग्रेस भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में निगम में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए यह दोनों भी अपना पूरा जोर लगा रहे है ताकि प्रतिष्ठा बनी रहे। जिसको ज्यादा वोट मिलेंगे, वह बनेगा मेयर मेयर बनने के लिए कांग्रेस से सुमित्रा जैन, भाजपा से नमिता बुबकिया और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय राजबाला हिंगड़ मैदान में है। 65 पार्षद निगम का मेयर चुनने के लिए 21 सितंबर को वोट करेंगे। मैदान में तीन प्रत्याशी है, इसलिए जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे वह मेयर बन जाएंगा। निर्दलीय राजबाला को सोफे का सिंबल मिला है। यह रहेगा महापौर के लिए शेड्यूल 21 सितंबर की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक महापौर के लिए मतदान होगा। जिसमें जीते हुए 65 पार्षद वोटिंग करेंगे। उसके बाद मतगणना होगी और परिणाम जारी किया जाएगा। सारी प्रक्रिया नगर निगम में होगी।